फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निजी स्कूल के सदस्यों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

Tue, 08 Aug 2023 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल में आजमगढ़ में घटित घटना के उपरांत प्रधानाचार्य और शिक्षक को जेल भेजने की नीति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के निजी स्कूल संचालकों एवं शिक्षकों ने आजमगढ़ जिले में छात्रा की मौत मामले में हुई कार्रवाई का काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना निष्पक्ष जांच के ही आजमगढ़ में निजी स्कूल के प्रबंधन एवं शिक्षक के विरुद्ध केस दर्जकर कार्रवाई की गई। इससे निजी स्कूल संचालक आहत है।
विज्ञापन

शहर के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली एवं करौंदा मसिना के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के संरक्षक ओपी सिंह का कहना था कि बीते 31 जुलाई 2023 को चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल आजमगढ़ में घटित घटना के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक को जेल भेजना गलत है। निदेशिका डॉ. सुशीला सिंह, सह निदेशिका डॉ. काया सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण टाक की अगुवाई में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। निदेशिका ने कहा कि उन्हें न्याय पालिका पर पूर्ण विश्वास है। इसके साथ ही शहर के अन्य शिक्षण संस्थाएं भी बंद कर लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें