फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र निर्माता का जन्मदिन

विज्ञापन
नेपाल के कृष्णानगर में धूमधाम से मनाया जा रहा राष्ट्र निर्माता का जन्म दिन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र निर्माता की जयंती
बढ़नी। नेपाल के कृष्णानगर कस्बा के गोलघर में रविवार को अखंड नेपाल के निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की 298 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पुष्पा भुसाल ने कहा कि नेपाल के निर्माण में पृथ्वी नारायण शाह का अहम योगदान रहा। उन्होंने संपूर्ण नेपालियों को एकसूत्र में बांधने के लिए अखंड नेपाल का निर्माण किया। केंद्रीय सचिव राजपा के रविदत्त उर्फ राजू मिश्रा ने कहा कि नेपाल में वर्तमान सरकार मद्धेशियों को कुदृष्टि से देखती है लेकिन हमें जब तक हमारा अधिकार नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। भारत से आए भाजपा युवा नेता सुनील अग्रहरि ने अखंड नेपाल के निर्माता पृथ्वी नारायण शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की व सबके प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन प्रेम चन्द शुक्ला ने किया। अमृता अधिकारी व सविता भुसाल की तरफ से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, अकरम पठान, गुरू शरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें