भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के पास शाम में करीब चार बजे पुजारी की मृत्यु हो गई। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गोलघर स्थित श्रीहनुमान मंदिर के पुजारी निर्मल दास किसी काम से डुमरियागंज आये थे। वापस जाते समय वह चौखडा स्थित हरिश्चंद्र की दुकान के पास रुके और पानी पिया। थोड़ी ही देर बाद अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगो ने सूचना 108 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें अचेत अवस्था में सीएचसी इटवा ले गई। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को स्वजन अपने घर ले गए। संवाद