फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशी को बनाएंगे अध्यक्ष

Mon, 08 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है। मतदान में अब दो दिन शेष हैं। ऐसे में प्रत्याशी चयन को लेकर मतदाताओं के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। गली-मोहल्ला, दुकानों व होटलों पर लोग आपस में चर्चा कर सभी प्रत्याशियों के विकास के एजेंडा को गिनाते हुए उनके जीतने-हारने का समीकरण बैठा रहे हैं। दो वर्ष पूर्व बिस्कोहर को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है, ऐसे में यहां के लोग पहला चेयरमैन चुनने के लिए उत्साहित हैं। सोमवार को नगर के युवाओं ने भी अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


अब तक बिस्कोहर के लोगों को गांव जैसी सुविधाएं मिल रहीं थीं। ऐसे में चेयरमैन की कुर्सी पर कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी को बैठाना उचित होगा, जो बिस्कोहर का शहर की तर्ज पर विकास कर सके।
- दिनेश पासवान, निवासी, वार्ड नंबर 12

शिक्षित और विकासशील सोच वाला प्रत्याशी ही बिस्कोहर का समुचित विकास कर सकता हैं। ऐसे में पढ़े-लिखे प्रत्याशी को चुनना सही होगा। जो समग्र विकास का खाका तैयार कर कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कौशल, निवासी, वार्ड नंबर 12
शहर की सरकार चलाने के लिए राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले अनुभवी उम्मीदवार को जिताना चाहिए। जिससे उसके अनुभव का लाभ कस्बे के विकास में मिल सके।
- सुलतान अहमद, निवासी, वार्ड नंबर आठ

कस्बावासी पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करके ऐसे व्यक्ति को चेयरमैन बनाएंगे, जो बिस्कोहर को एक-दो साल में ही आदर्श नगर पंचायत बनाने में सक्षम होगा।
राम बहाल यादव, निवासी, वार्ड नंबर 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें