धेंसा। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में सशक्त नारी विकसित भारत विषय पर कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रा अनुष्का, आराध्य पांडेय, सुमन, संध्या, रीना सहित अन्य छात्राओं ने नारी शक्ति की वीरता एवं शौर्य से जुड़ी हुई कविता और गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए वरिष्ठ शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि धैर्य, ज्ञान और सहनशीलता को आत्मसात करते हुए समाज में संतुलन बनाया जा सकता है। सभी छात्र छात्राएं परिश्रम के साथ अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्यामानंद श्रीवास्तव, शिक्षक नित्यानंद, विपिन श्रीवास्तव, प्रेमचंद के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता पूर्वक प्रतिभाग किया।