फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दोहरी मेहनत से कर रहे तैयारी...बनेंगे वर्दीधारी

Tue, 30 Jul 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद तैयारी में जुटे अभ्यर्थी
विज्ञापन


कुछ युवा घर से तो कुछ गोरखपुर, प्रयागराज व दिल्ली में रहकर कर रहे तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा तिथि घोषित होते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे हैं। युवाओं का कहना है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। दोहरी मेहनत कर रहे हैं, जिससे वर्दी मिल जाए। इसके लिए ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी तैयारी कर रहे हैं।
कुछ युवा घर से ही तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य महानगरों में रहकर ऑनलाइन कोचिंग के सहारे तैयारी में जुटे हैं। युवा दोबारा से शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 अगस्त से पांच दिनों में कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23, 24, 25 अगस्त एवं 30, 31 अगस्त को परीक्षा कराने की घोषणा की है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले अभ्यर्थी

परीक्षा की तिथि दोबारा घोषित होते ही फिर से तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस बार अपनी मेहनत के बल पर सिपाही जरूर बन जाऊंगा।

-रोहित, डढ़उल बढ़नी

-

सरकार ने पुलिस परीक्षा को निरस्त किया था। दोबारा उसी परीक्षा को कराने की तिथि घोषित कर युवाओं को नया मौका दिया है।

-अखिलेश कुमार, मधवानगर बढ़नी

-

सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अब दोबारा परीक्षा की तिथि जारी होने से उम्मीद जगी है। परीक्षा में सफल होकर सिपाही बनूंगा।

-आकाश रजक, खमरहिया

-

सिपाही परीक्षा की दोबारा तिथि घोषित होने पर फिर से तैयारी शुरू कर दी है। बेहतर भविष्य के लिए दोबारा परीक्षा दूंगा, इसके लिए तैयारी जोरो से कर रहा हूं।

शिवम शुक्ल, ग्राम खुरहुरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें