फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर से घाट तक शुरू हुई महापर्व छठ की तैयारी

Tue, 14 Nov 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। छठ पूजा पर्व शुरूआत 17 नवंबर दिन शुक्रवार से हो रही है। 20 नवंबर सोमवार को उगते सूर्य का अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाएगा। जहां घरों में महिलाएं साफ-सफाई कर रहीं है। वहीं प्रशासन भी छठ घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को अधिकारियों ने घाट का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

नहाय खाय से छठ पूजा पर्व की शुरुआत की जाती है। इस बार नहाय खाय 17 नवंबर शुक्रवार के दिन होगा। इसके बाद खरना 18 नवंबर शनिवार के दिन है। 19 नवंबर को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के व्रत का पारण किया जाएगा।
-
छठ पूजा के लिए सजा फलों का बाजार
फोटो-
शाहपुर। छठ पूजन के लिए फलों का बाजार सज गया है। कई बेमौसम के फल भी बाजार में नजर आ रहे हैं। थोक फल विक्रेता अब्दुल सुभान ने कहा छठ पूजा एक दिन की होती है। बेमौसमी फल महंगा होने के कारण हम नहीं मंगाते। फुटकर बेचने वाले दुकानदार बाहर के मंडियों से जाकर लाते हैं और बेचते हैं। फल विक्रेता सराफत अली ने कहा छठ पूजा में नए फल की मांग बढ़ जाती है। जो शाहपुर मंडी में फल नहीं मिलता वह बस्ती और गोरखपुर के मंडी से जाकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

-
फलों का प्रति किग्रा मूल्य रूपये में
फल थोक फुटकर में
अंगूर 120 160- 170

अमरूद 80। 100- 110

संतरा 35 70- 80

शरीफा 100 120-130

चीकू 80 100- 120

तरबूज 25 30- 40

खरबूज 50 60-70


डीएम व एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
फोटो-
सिद्धार्थनगर। जमुआर नाला स्थित छठ घाट और बांसी में राप्ती नदी स्थित छठ घाट का निरीक्षण डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी अभिषेक अग्रवाल ने किया। वहां पर दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बारे में बातचीत की। सफाई व्यवस्था को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम पवन अग्रवाल ने घाट पर टूटी सीढ़ियों को सही कराने तथा गड्ढों को समतल कराने का निर्देश दिया। साथ ही छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने एवं सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्रा, सीओ सदर अखिलेश वर्मा उपस्थित रहे। बांसी राप्ती नदी के छठ घाट पर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ नदी के अंदर बैरिकेडिंग कराने तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मोहम्मद इद्रीश पटवारी उपस्थित रहे।

विधायक ने तैयार कराए छठ घाट, 19 को लोकार्पण
फोटो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के जोगिया ब्लॉक स्थित खिरकिया व नौगढ़ के कपिया बुकनिहा ग्रांट टोला अहिरनडीह में छठ पूजा के लिए घाट का निर्माण कराया गया। विधायक विनय वर्मा ने इन घाटों का निर्माण विधायक निधि से कराया। घाटों का लोकार्पण 19 नवंबर को किया जाएगा। इन घाटों का निर्माण होने से इस बार छठ पूजा में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करेगी। इन छठ घाटों का शेष कार्य छठ पूजा के बाद पूरी तरह संपूर्ण हो पायेगा, लेकिन अभी इन्हें इस तरह तैयार कर दिया जाएगा कि छठ करने वाले सभी माताओं-बहनों छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो। विधायक ने बताया कि इन घाटों को 19 नवंबर संध्या अर्घ के दिन सुबह लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें