सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारित करने के लिए पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद राय की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक हुई। इसमें 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पिटीशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने पर बल दिया गया। साथ ही बीमा कंपनी एवं मोटर दुर्घटना के क्लेम पिटीशन मामलों से संबंधित अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक पत्रावलियों को निस्तारित कराने का प्रयास करने पर चर्चा हुई। इस दौरान अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी, अधिवक्ता अजय कुमार पांडेय, इजहार अहमद खान, विनय चंद्र मिश्र, प्रमोद कुमार चौरसिया, राम प्रकाश धर द्विवेदी, संजय दूबे उपस्थित रहे। संवाद