फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू, 20 नवंबर को होगी महोत्सव की शुरुआत

विज्ञापन
डुमरियागंज के शाहपुर में अमरगढ़ महोत्सव की तैयारी बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अमरगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू, 20 नवंबर को होगी महोत्सव की शुरुआत
विज्ञापन

डुमरियागंज। अमरगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव की शुरुआत 20 नवंबर को होगी। नगर के शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर रविवार को हुई बैठक में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सिद्धार्थनगर सहित पूर्वांचल के सबसे बड़े गौरव अमरगढ़ शहीद स्थल पर छह दिवसीय अमरगढ़ महोत्सव 26 नवंबर तक चलेगा। एक महोत्सव शहीदों के नाम कार्यक्रम में पहले व दूसरे दिन शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस बार अमरगढ़ की शहादत का नाट्य रूपांतरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया से मंगाए गए गजेटियर के आंकड़ों के अनुसार, सैकड़ों क्रांतिकारियों को 26 नवंबर 1858 को अंग्रेजों ने शहीद कर दिया था। तीन दिवासीय कार्यक्रम में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में डुमरियागंज व सिद्धार्थनगर की भूमिका, महिलाओं की भूमिका, किसानों की भूमिका पर गोष्ठी, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्थानीय व बाहर से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेले में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शहीद स्थल की मिट्टी से तिलक लगाने के बाद यात्रा निकाली जाएगी, जो डुमरियागंज, बांसी, नौगढ़, शोहरतगढ़, इटवा होकर अमरगढ़ स्मृति वाटिका बजरंगी चौक पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, नीरा दुबे, प्रियंका श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि, नामित सभासद राजीव कुमार, अमरेंद्र त्रिपाठी, उदयशंकर श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें