सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में परीक्षा देते छात्र।
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में गुरुवार को प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा हुई। तीन पालियों में कराई गई परीक्षा में 278 छात्र नामित रहे। इनमें एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में रिसर्च मेथोडोलाजी, द्वितीय में कंप्यूटर एप्लिकेशन विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें विषय प्राचीन इतिहास, भूगोल, हिंदी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंध, शिक्षा शास्त्र, वनस्पति, रसायन, भौतिकी, जंतु विज्ञान, गणित, अंग्रेजी समेत 18 विषय शामिल है। परीक्षा में उत्तरपुस्तिका के लिए दो घंटे तीस मिनट का समय निर्धारित रहा। अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय, मुख्य नियंता प्रो दीपक बाबू ने बताया कि शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। संवाद