फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद हुआ प्रसाद वितरण

Thu, 23 Feb 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सिसहनिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आरती करती श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सकारपार। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के सिसहनिया में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति विधि-विधान से की गई। विद्वानों के वैदिक मंडली ने यजमान राधे रमण से मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन कुंड में पूर्णाहुति कराई। कथावाचक पंडित सत्य प्रकाश पांडेय ने संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक जानकारी दी। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से प्राणी को मोक्ष मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा प्राणी के किए गए पापों को नष्ट करता है और उनका उद्धार करता है। पूर्णाहुति के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें