फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराधे कृष्ण की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
बढ़नी के अंबेडकर नगर में राधे कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
श्रीराधे कृष्ण की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर एक के अंबेडकर नगर में शनिवार को कलश यात्रा निकालकर श्रीराधे कृष्ण की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया गया। कलश यात्रा बढ़नी तिराहा, समय माता के स्थान राम जानकी मंदिर गोला स्टेशन रोड, मिल कॉलोनी काली माता के स्थान से होते हुए गाजे-बाजे के साथ पश्चिम पोखरे पर समाप्त हो गई। इस दौरान मुख्य यजमान विष्णु गुप्ता ने पूजन किया। बाबा केशवदास ने बताया कि भागवत पुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। शाम को मथुरा के कलाकार रासलीला मंचन करेंगे।
इस दौरान श्रीनिवास मिश्रा सुनील कुमार अग्रहरि, मनोज कुमार पांडेय, दुर्गेश कमलापुरी, राजू चौधरी, सूरज यदुवंशी, धर्म सेन यादव, राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें