फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैमाइश कर बंजर भूमि से हटवाया प्रधान का कब्जा

Mon, 27 Nov 2023 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के ग्राम मझारी के टोला डंडवाधीन में बंजर भूमि पर प्रधान की ओर से किए गए अवैध कब्जा को हटाया गया। प्रधान के खिलाफ कब्जा करने की शिकायत हुई थी। गांव निवासी रामप्रसाद गुप्ता की शिकायत पर तहसील प्रशासन की जांच में प्रधान मोहन के साथ ही शिकायतकर्ता भी बंजर भूमि पर अवैध निर्माण का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर राजस्व निरीक्षक प्रभूदयाल, कन्हैया सिंह व हलका लेखपाल अरविंद कुमार की टीम ने पैमाइश किया। इस दौरान प्रधान द्वारा बंजर भूमि में कब्जा करने की नीयत से लगाया गया पिलर नया प्रशासन द्वारा तुरंत हटवा दिया गया। प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने शिकायतकर्ता को भी बंजर भूमि से अविलंब कब्जा हटाने का निर्देश देते हुए कहा गया कि अन्यथा की स्थिति प्रशासन को बुलडोजर लगाना पडेगा जिसका सारा खर्चा कब्जा धारक से ही वसूल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें