फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में लगाया अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान में लगाया अनियमितता का आरोप
विज्ञापन

इटवा। विकास खंड इटवा के ग्राम बबुरहा के प्रधान राज बहादुर ने गांव में तैनात सचिव पर फर्जी तरीके से 7,66,957 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में सीडीओ और बीडीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम सचिव ने बिना माप पुस्तिका में अंकित हुए और बिना वाउचर प्राप्त किए ही 7,66,957 रुपये का भुगतान निकाल लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और पंचायत सहायक के मानदेय निकालने की बात कहकर उनसे प्रथम खाते का डोंगल लगाने को कहा। उन्होंने डोंगल लगाने के बाद हुए भुगतान का बाउचर व एमबी न होने की जानकारी मांगी, तो सचिव ने डीपीआरओ के मौखिक आदेश पर भुगतान किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत को मैटेरियल आपूर्ति करने के लिये अनुबंधित फर्म के बजाय एक अन्य आपूर्तिकर्ता फर्म के नाम भुगतान कर दिया है। बीडीओ राजकुमार ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सचिव मोहम्मद नियाज का कहना है कि गांव में नींव स्तर तक अन्येष्टि स्थल का निर्माण हुआ था, जिसे पूरा करने के लिये उच्च अधिकारियों की ओर से बार-बार दबाव दिया जा रहा था। मैंने कई बार कहा तो ग्राम प्रधान कार्य करवाने के लिये सहमत हुए। इनकी सहमति पर इनसे डोंगल लगवाया और भुगतान प्राप्त करके निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें