फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रभात सैनी बने लेखपाल संघ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

Sat, 20 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिद्धार्थनगर के लेखपाल प्रभात सैनी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी (पूर्वी जोन) के पद पर मनोनीत किया है। उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव परमार और प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। नई जिम्मेदारी के तहत प्रभात सैनी पूर्वी जोन में संगठन की मीडिया संबंधी गतिविधियों के संचालन, समन्वय और प्रचार-प्रसार का कार्य संभालेंगे। संगठन ने उनकी सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों और साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें