फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फॉल्ट से बढ़नी में रातभर गुल रही बिजली

Thu, 09 Jul 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी में हल्की बारिश और तेज हवा के साथ बिजली आपूर्ति बाधित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई हल्की बारिश के बाद बिजली गुल हो गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। बिजली कटौती का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। रात में पर्याप्त नींद नहीं मिलने से अगले दिन कामकाज प्रभावित हो रहा है। नगर निवासी रामकुमार, बृजेश, मुन्नू और बबलू सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई बार सात से आठ घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें