भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के मन्नीजोत बिथरिया मार्ग पर राप्ती पुल के पहले रेनकट से सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है। लोगों ने गड्ढे को भरवाने की मांग की है। क्षेत्र के दलवीर, अकरम, वसीम अहमद, परशुराम दुबे और रमेश गुप्ता ने बताया कि बरसात के समय में सड़क के किनारे मिट्टी कट गई थी। इसके बाद से इस गड्ढे पर पीडब्ल्यूडी विभाग की न नजर पड़ी और न ही इस गड्ढे को भरा गया। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने बिथरिया राप्ती नदी के पुल के पास बने इस गड्ढे को भरवाने की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन पीडब्लूडी खंड बांसी विवेक कुमार राय ने कहा कि तत्काल जांच कराकर सड़क मार्ग को ठीक कराया जाएगा। संवाद