सिद्धार्थनगर। नगर के परसा शाह आलम में अवैध रूप से चल रहे लाइफ केयर हाॅस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान हुई नवजात के मौत के मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया है। कपिया मिश्र गांव निवासी प्रसूता कुसुम की मौत होने के बाद उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दफन किए गए नवजात के शव को गांव के बाहर कब्र से निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद