फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेज-4<bha>--</bha>छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


-नौगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटीकर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महदेवा बाजार। हादसों से बचने के लिए विद्युत निगम ने ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति के लिए तार की जगह पोल पर केबल लगाने का काम किया है। वहीं कई क्षेत्रों में अभी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है।
नौगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटीकर में गांव की गलियों से लेकर कई घर की छत से होकर हाई टेंशन विद्युत तार दौड़ाया गया है। कुछ घर के इतने नजदीक से तार गया है कि लोग छत पर जाने से लोग डरते हैं। खतरे की आशंका के चलते लोग बच्चों को छत पर जाने से रोकते हैं। दो दिन पूर्व तेज हवा के चलते एक पोल टूट कर गिर गया। अगर उस समय बिजली चालू होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सप्लाई काटी गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्व प्रधान जगपत ने बताया कि गांव के अंदर 11केवी की सप्लाई, तार के सहारे हो रही है। ट्यूबवेल का कनेक्शन भी इसी लाइन से है, जबकि उसके लिए गांव के बाहर अलग ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाना चाहिए।
प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि तार हटाकर केबल लगाने के लिए वह पिछले साल से प्रयासरत हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विनोद ने कहा कि तार नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत निगम के जेई अनिल यादव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में तार बदलने के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शीघ्र ही उक्त गांव में केबल लगाने का काम कराया जाएगा, ताकि बिना किसी खतरे के लोगों को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें