पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला
बांसी। एसडीएम जग प्रवेश के नेतृत्व में नगर पालिका व पुलिस की टीम ने शनिवार को नगर में भ्रमण कर पॉलीथिन की जांच की। कब्जा भी हटाने का निर्देश दुकानदारों को दिया। जांच देर शाम तक चली। इस दौरान बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने रोडवेज चौराहा, कोतवाली रोड, मंगल बाजार, मेन मार्केट आदि स्थानों पर जांच की। जांच अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अरविंद कुमार, कोतवाल शैलेश कुमार सिंह सहित नगर पालिका व पुलिस विभाग की टीम शामिल थी।