फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रक्तदान कर पुलिसकर्मी ने की मदद

Fri, 02 Jun 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ब्लड बैंक में रक्तदान करते सिपाही नितेश पटेल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस का नाम लेते ही अकसर लोगों में उनके प्रति नकारात्मक भाव आ जाता है। पुलिस वाले हमेशा गलत करतेे हैं, लोगों के साथ अन्याय करते हैं। लेकिन उसमें भी ऐसे पुलिसवाले हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए बिना जान पहचान के उसके साथ खड़े हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को हुआ। रक्त के अभाव में जिंदगी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए रक्तदान करके एक पुलिसकर्मी ने मानवता की मिशाल पेश की।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव निवासी राजमनी यादव (55) जो जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में भर्ती थे। उन्हें एक यूनिट ख़ून की अत्यंत जरूरत थी। चिकित्सकों ने तत्काल खून चढ़ाने की सलाह दी। लेकिन मरीज के पास कोई खून देने वाला नहीं था। परिवार के लोग भी ऐसे नहीं थे जो रक्तदान कर सकें। इसके बाद जिला अस्पताल से एक सज्जन ने एसपी कार्यालय के एक शाखा में तैनात आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी को सूचना दी की एक यूनिट खून की जरूरत है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस के एक ग्रुप में शेयर किया। जिस पर पुलिस विभाग के जवान मुख्य आरक्षी नीतेश पटेल जरूरतमंदों को रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए। वह बिना जाने पहचाने खून देने के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर पहुंचे और रक्तदान किया। जिससे मरीज की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें