सिद्धार्थनगर। गांव की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए पुलिस महकमा खेल महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। 15 दिवसीय खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे ही प्रतिभाग करेंगे। इसके पीछे उद्देश्य है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेल में भी आगे बढ़ें। खेल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइंस स्थित ग्राउंड में होगा।
केंद्र सरकार खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करवाकर बच्चों के बीच कई प्रकार के खेल करवा रही है। जिसमें गांव के बच्चे भी आगे बढ़ रहे हैं। इसी उसी प्रकार जिले की पुलिस खेल का आयोजन करने जा रही है। 28 मई से 11 जून तक आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में केवल स्कूली बच्चों को शामिल किया जा रहा है। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चे खेल सकेंगे। इसके लिए बच्चों की टीम को आवेदन करना होग। स्पोर्ट समर कैंप में प्रतिभाग करने के इच्छुक विद्यार्थी एसआई उमाशंकर यादव मोबाइल नंबर 8175085087 से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। जिसके बाद उनकी इंट्री हो जाएगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। उनकी इंट्री हो जाएगी और खेल में हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का समय शाम चार से छह बजे के बीच है। जिसमें क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल सहित अन्य खेल होगा। इंट्री लेते समय बच्चों को बताना होगा कि वह कौन सा खेल खेलते हैं। उसी के हिसाब से उनकी टीम तैयार की जाएगी और खेल सकेंगे। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बच्चों में खेल की भावना जागृत हो और खेल के जरिए आगे बढ़ें। इसलिए पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा।