फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Wed, 15 Nov 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अंतर्गत बुधवार को कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा बिंदुओं पर जागरूक किया गया। किसी भी आकस्मिक स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के तहत बुधवार को अहिरौला गांव में पुलिस ने गांव की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक शुभ करन साहनी व सिपाही प्रदीप यादव ने कहा कि घरेलू हिंसा से बचने का सही तरीका है, जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाय अपने शुभ चिंतकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को अपने स्वजन से न कह पाती हो वह महिला हेल्प डेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहे। कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नंबर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिला कांस्टेबल श्रुति मिश्रा ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान सुनील यादव, किस्माती, दुर्गावती, कौशल्या,मीना, पुष्पा, सुमनी, शीला आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें