फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लगा रही हूं गुहार, नहीं सुन रहे सरकार

Sun, 10 Dec 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। साहब! जमीन पर जबरिया अतिक्रमण कर लिया गया है। बोलने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कई बार फरियाद लगा चुकी हैं। लेकिन आदेश के बाद ईओ कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। यह कहना था नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 6 पश्चिम मंदिर वार्ड निवासी रीता देवी की। वह ढेबरुआ थाना में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को पहुंची थी। थानाध्यक्ष ने मामले कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके अलावा तीन अन्य नाली के विवाद से जुड़े मामले पहुंचे। जिसमें टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


ढेबरुआ थाने पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर जमीन से जुड़े चार मामले आए। जिसमें एक मामले का समाधान हो गया और तीन मामलों को संबंधित लेखपाल को अग्रिम कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें