जोगिया थाने में बाढ़ का पानी भरने के बाद नाव से आवागमन कर रहे पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डूबा थाना, राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली परिसर व भवन में पानी भरने से सोमवार को पुलिसकर्मी नाव के सहारे कार्यालय एवं सुरक्षा कार्य करते नजर आए। पुलिसकर्मी नाव से आवागमन करते देखे गए। नौगढ़-बस्ती एनएच पर जोगिया के पास पानी चढ़ने से सोमवार को बंद रखा गया। पुलिस एवं प्रशासन जोगिया के पहले एनएच पर बैरिकेडिंग कर लोगों को आवागमन से सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक रहे थे। वहीं आसपास के गांवों एवं सड़क किनारे दुकान और घर में पानी भरने से लोग दुश्वारियां झेलते नजर आए।