मईल। चकरा गोसाईं चौकी के समीप पंचायत भवन के ईंट हटाने के विवाद में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहे पति पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। एक माह पहले चकरा गोसाई के प्रधान प्रतिनिधि गणेश गिरी ने पुलिस से तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के दीनानाथ तिवारी व उनके परिवार के लोग पंचायत भवन के बाहर चरारदीवारी की गिरी ईंट उठाकर ले जा रहे हैं मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। शिकायत पर चौकी प्रभारी चकरा गोसाई पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो ईंट उठाने से मना किया तो उनसे भी हाथापाई की। जिस पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि के तहरीर पर पांच नामजद व आधा दर्जन अज्ञात पर गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया था। जिसमें फरार चल रहे अखिलेश तिवारी, पुतुल व सिल्पी तिवारी को शनिवार को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया ।