फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में डूब रहे दो युवकों को बचाया

विज्ञापन
राप्ती नदी घाट पर जलाभिषेक का जल भरते समय डूब रहे नदी से सुरक्षित निकाले गए युवक धर्मपाल अग्रहरि ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
राप्ती नदी में डूब रहे दो युवकों को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सोमवार को राप्ती नदी में डूब रहे दो युवकों को पुलिस के जवानों ने बचा लिया। दोनों युवक जलाभिषेक के लिए घाट पर जल भरने गए थे।
सावन माह के प्रथम सोमवार को डुमरियागंज नगर स्थित राप्ती नदी में कांवड़ियों का जत्था स्नान, जल भर रहा था। जत्थे में शामिल डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भटगवा निवासी धर्मपाल (22) पुत्र पुजारी अग्रहरि, सूरज अग्रहरि (18) पुत्र शिवपूजन अग्रहरि भी जल भरते समय नदी के तेज बहाव में आ गए और डूबने लगे। युवकों की डूबने और लोगों की मदद की गुहार सुनकर वहां पर तैनात डुमरियागंज थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र अपने हमराही सिपाहियों के साथ पहुंचे। कांस्टेबल संदीप यादव और चंदन सिंह ने दोनों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें