बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिठवल चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाले वृद्ध के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस पंजीकृत किया है और उसका तलाश कर रही है। टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
क्षेत्र के मिठवल गांव निवासी विष्णु गिरी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हजरत अली उर्फ मूसे निवासी ग्राम परसिया ने मिठवल चौराहे पर एक चाय की दुकान पर बुधवार की प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दिया है और मना करने पर हमलावर होकर गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी का गाली प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते तथा मुख्यमंत्री योगी जी का वर्णन करने का वीडियो वायरल है। इसमें आरोपी प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है। जबकि सीएम को अच्छा बताते हुए उनकी प्रशंसा कर रहा है। हालांकि परिजनों व क्षेत्र के लोगों का कहना है है कि आरोपी विक्षिप्त है और उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज हो गया है और आरोपी की तलाश जारी है।