फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : रीजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया

Sun, 18 Feb 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में पुलिस की भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को रीजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया तो हिंदी के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को बैलेंस बनाने का मौका दिया।
विज्ञापन

पहले दिन साॅल्वरों के पकड़ जाने के बाद दूसरे दिन सख्ती बढ़ा दी गई थी। जिले के 22 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पाली में परीक्षा हुई। बायोमेट्रिक विधि से हाजिरी ली जा रही थी। जानकारी के अनुसार, दोनों पाली में 23376 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 2331 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी दी।

जिले के सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थ आश्रम बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ मंदिर प्रयोगशाला बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, सेंट फंसिस नगर तेतरी बाजार, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा मदवरिया, मूरती देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा सेंटर बनाए गए थे। इनके अलावा यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज, अल फारूख इंटर कॉलेज, अमौना इटवा, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक बांसी,रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी।
विज्ञापन

गेट पर परीक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों ने चेकिंग की। इसके बाद अंदर प्रवेश करने पर और फिर कमरे में बायोमेट्रिक विधि से हाजिरी लगवाई गई। तीन स्तर पर चेकिंग के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले ही बुला लिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगा दिया गया था। दोनों पाली में एक जैसी स्थिति रही। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने परीक्षा पर अलग-अलग राय दिया।

डीएम और एसपी ने सीसी कैमरे को देखा

सुबह प्रथम पाली में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सेंट जेवियर्स नौगढ़ और सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी कंट्रोल रूप में पहुंचे। यहां से टीवी के जरिए हर कमरे की गतिविधि को देखा और संबंधित जिम्मेदारों आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें