गांव के बाहर घास काटने गई तीनों लड़कियां
दो सगी व एक है चचेरी बहन, एक बालिग और दो हैं नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने 15 घंटे में ही बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार शाम को अपने गांव के सिवान से लापता हो गई थीं। घर वालों ने काफी खोजबीन की मगर कही नहीं मिली। भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की अपील की थी। तीनों में दो सगी व एक है चचेरी बहन हैं, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं।
क्षेत्र के एक गांव की तीन बहने बृहस्पतिवार अपने सिवान में बकरी चरा रही थीं। शाम 5 बजे बकरी छोड़कर कही चली चली गईं। लड़कियों के भाई ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार सिद्धार्थनगर-बस्ती सीमा के महुआरा गांव के पास सूचना मिली कि तीन लड़कियां खड़ी हैं। टीम ने सूचना पर जाकर उनको बरामद किया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि घरवालों से नाराज होकर चले गए थे। दूसरे दिन हम घर वापस आ रहे थे।