फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव-गांव पहुंची पुलिस, किया जागरूक

Mon, 15 Jun 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। थाना कपिलवस्तु क्षेत्र के भटौली, ढेबरुआ क्षेत्र के दुधवानिया बुजुर्ग, खेसरहा क्षेत्र के फरीदाबाद, पथरा बाजार क्षेत्र के बनगवा पड़ाइन तथा त्रिलोकपुर क्षेत्र के सेखुई सेनापति गांव में मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया। वहीं, थाना इटवा क्षेत्र के बेनीपुर उर्फ पुरैना गांव में महिलाओं और बालिकाओं को महिला कल्याण योजनाओं और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें