गोल्हौरा। जमलजोत निवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह को पुलिस ने मंगलवार की देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस नेता 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि रात लगभग 11 बजे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह अचानक घर पहुंचे और मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया। पार्टी के आह्वान पर मैं विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ जाने की तैयारी कर रहा था। संवाद
च