फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस ने पेश की एक माह में कार्रवाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थानों में हुई कार्रवाई के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों पर होने वाली कार्रवाई का पुलिस ने आंकड़ा पेश किया कि एक माह में उसने कितना गुडवर्क किया है। इसमें कई घटनाओं को पर्दाफाश करने के साथ ही गुंडा और गैंगस्टर की कार्रवाई करने जैसे मामले में शामिल हैं।

पुलिस की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक चोरी की घटनाओं का अनावरण जनपदीय पुलिस द्वारा अगस्त माह में 5 चोरी के का सफल अनावरण करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की करीब 10 लाख की संपत्ति बरामद की गई। इसमें थाना त्रिलोकपुर, थाना शिवनगर डिड़ई की पुलिस ने कार्रवाई की। इसी प्रकार गैंगस्टर एक्ट के तहत अगस्त माह मेेंं गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल 3 मुकदमें, जिसमें थाना चिल्हिया अतिउल्लाह निवासी भोलापरसा थाना चिल्हिया, जीशन उर्फ ऐजान निवासी पल्टादेवी टोला नरायनपुर थाना चिल्हिया, थाना बांसी में रोहित यादव निवासी हीरमपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज, मुकेश भारती निवासी लालपुर दुबौलिया थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज, अंबुद पांडेय निवासी करमहा थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज, थाना बांसी अनंत कुमार उर्फ बादशाह निवासी प्रतापपुर, अबु सैफ निवासी मोहल्ला टेकधर नगर थाना बांसी सहित कुल सात आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

अगस्त माह में जनपद पुलिस ने 19 अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली। जिसमें 14 गोवध अधिनियम के हैं। इसमें थाना शोहरतगढ़ ने शहाबुद्दीन निवासी परसोइया नानकार, निसार अली निवासी रोहुडा थाना शोहरतगढ़, थाना डुमरियागंज में कल्लू निवासी जबजौआ, रमजान अली निवासी हल्लौर थाना डुमरियागंज, पिल्लू उर्फ निजामुद्दीन निवासी जबजौवा थाना डुमरियागंज, मोहम्मद आसिफ कुरैसी उर्फ अनिस निवासी हल्लौर थाना डुमरियागंज, थाना मिश्रौलिया में अब्दुल हकीम निवाली गौरडीह टोला ऊंचडीह, नूरुलहुदा निवासी गौरडीह टोला ऊंचडीह थाना मिश्रौलिया, सफीक अहमद उर्फ भग्गन निवासी बर्डपुर नंबर 11 टोला मोहम्मदपुर थाना सिद्धार्थनगर, भक्कूर उर्फ नूरुद्दीन निवासी आजाद नगर, इरफान निवासी परसा महापात्र, अब्दुल यासीन निवासी कोडऱा ग्रांट टोला इस्लाम नगर, अद्ध बब्लू उर्फ अब्दुल सलाम निवासी कोडऱा ग्रांट टोला इस्लाम नगर, नियाज अहमद निवासी बर्डपुर नंबर 11 टोला मोहम्मद नगर थाना सिद्धार्थनगर की हिस्ट्रीशीट खोली गई। महिला संबंधी अपराध मे थाना त्रिलोकपुर में दुर्गेश सिंह निवासी सिकरा बुजुर्ग, बलवा के मामले में नुरुल हसन निवासी छगडि़हवा आदि पर कार्रवाई की गई। विवेचना के निस्तारण में एक माह में 491 विवेचना का निस्तारण किया गया। वहीं, ऑपरेशन दृष्टि माह अगस्त में कुल 690 स्थानों पर 1292 सीसी कैमरे लगवाए गए। अभियान के तहत कुल 679 स्थानों पर 1891 सीसीटीवी कैमरे जोड़े गए हैं। इसके अलावा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें