फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस ने एसएसबी के साथ किया पैदल मार्च

Mon, 03 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आगामी त्यौहार श्रावण मास/कावड़ यात्रा आदि के दृष्टिगत एसएसबी के साथ भारत-नेपाल बार्डर के ककरहवा कस्बा में पैदल गश्त किया। लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ता की गयी व लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। आमजन को आपस में प्रेम, सौहार्द बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी व एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें