शोहरतगढ़। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 आर्य नगर में एक व्यक्ति दूसरे की भूमि पर जबरिया कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत पर पुलिस उस व्यक्ति पर कार्रवाई कर शांतिभंग में पाबंद कर दिया है। नगर पंचायत आर्यनगर निवासी इंद्रेश तिवारी व रश्मि सिंह की भूमि पर उसी वार्ड के एक व्यक्ति ने भूमि पर जबरिया कब्जा करके निर्माण कार्य कराने की शिकायत डीएम को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को दी थी। जिसपर डीएम ने कागजात जांचकर राजस्व टीम को रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट में आर्य नगर निवासी माधव प्रसाद जबरिया जमीन कब्जा कर रहे थे। उसके बाद इंद्रेश तिवारी व रश्मि सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की गई।बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने आर्य नगर निवासी माधव प्रसाद को शांतिभंग के आरोप में पाबंद कर दिया। संवाद