फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हूटर पर पुलिस का हंटर, शुरू हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- हूटर और सायरन लगाकर चलने वाले वाहनों की तेज होगी जांच
विज्ञापन


- पकड़े जाने पर एक से दो हजार रुपये तक का जुर्माना

- सीएम के फरमान के बाद हरकत में आई पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर घर में कोई सदस्य नेता और किसी प्रशासनिक पद पर है, और हूटर व सायरन बजाकर चल रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि सीएम के फरमान के बाद पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई का हंटर चलाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात सायरन वाले चार वाहनों का चालान काटा गया है। यह अभियान जारी रहेगा।

यातायात के कई ऐसे नियम हैं, जिनको लोग प्रतिदिन तोड़ रहे हैं। इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। कार्रवाई होने के बाद भी नियम तोड़ना बंद नहीं कर रहे हैं। इसमें वाहनों में प्रेशर हॉर्न, जिससे आम लोगों को नुकसान होता है। बाइक पर तीन सवार, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के ड्राईविंग और नशे की हालत में गाड़ी चलाने जैसे अपराध में पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। इसमें एक अलग क्रेज दिखावे के लिए नेता और प्रशासनिक अफसरों के परिवार के सदस्य वाहन पर हूटर और सायरन लगाकर चलाते हैं। ताकि उनकी हनक बने। जबकि, सरकार इस पर बहुत पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर सीएम योगी हूटर, सायरन और प्रेशर हाॅर्न वालों पर कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं। सीएम के फरमान के बाद पुलिस एक बार फिर एक्टिव हो गई है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का हंटर चलाना शुरू कर दिया है। सोमवार को यातायात पुलिस ने हूटर, सायरन और प्रेशर हाॅर्न वाले चार वाहनों को चालान काटा। उन्हें सामने वाले ने धौंस भी दी, लेकिन फरमान के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। किसका- किसका चालान किया, इस बारे में जानकारी तो नहीं दी गई, लेकिन यह जरूर बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा, कि अगर नियम को नहीं मानते हैं, तो कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं।
-
वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हूटर, सायरन और प्रेशर हाॅर्न वालों को चालान किया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

-अमरेश कुमार यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें