फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुमशुदा महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदहमरवा में भोर में एक महिला टहलती दिखाई दी। इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्र भाल ने कोतवाली लोटन को दी। जांच करने के लिए थाना प्रभारी दिनेश कुमार सरोज ने हेड कांस्टेबल धीरज पांडेय, लक्ष्मण, संगीता व नेहा तिवारी को भेजा। पुलिस ने महिला से जानकारी लेनी चाही तो महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ दिखाई दी। ग्राम प्रधान एवं पुलिस उसे थाने ले आई। इसके बाद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित शाहीना (30) पत्नी अबरार अली के घर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि इस महिला का पति रोजी रोटी के लिए बाहर गया है। शाहीना के ससुर व सास आबिदा को बुलाया गया। सास आबिदा ने बताया कि यह हमारी बहू है। इसके दिमाग का इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम को घर से निकल कर चली गई। हम लोग बहुत परेशान थे। एसओ डीके सरोज का कहना है कि सूचना मिलते ही विभाग के लोगों को भेज कर बुलवाया गया। नाम व पता बताने पर महिला के परिजनों को लिखा पढ़ी कर सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें