सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के पीकापार गांव टोला परसा निवासी दिलीप ने लोटन पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि मेरी पत्नी सिकरी बाजार बच्चे को लेकर बाजार करने गयी थी। जो दो दिन बीत गया वापस नहीं आई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम खोजबीन में लगी थी। मंगलवार को चार बजे सूचना मिला कि एक औरत बच्चा लेकर ठोठरी तिराहे पर खड़ी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला को बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद