गोल्हौरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम से शनिवार को क्षेत्र के निबिहवा के पास वाहन चेकिंग के दौरान सराफा हत्याकांड को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी। जबकि, बदमाशों की गोली एसओ गोल्हौरा के बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर धंस गई।
पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही से दो अन्य बदमाशों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से कारोबारी से लूट का जेवर, पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशाें ने लूट और हत्या का अंजाम दिया था। पुलिस लाइन में आयोजित
प्रेसकांफ्रेंस में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जानकारी दी। शुक्रवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धार्थनगर पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
जबकि सुबह स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने हत्या करने वाले अपारधियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था। नाराज लोगों की मांग थी कि पुलिस गिरफ्तार करने की जगह उनका एनकाउंटर कर दे।