भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव में शनिवार के देर शाम एक अज्ञात महिला का शव बोरी में बंधा मिला था, जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। डुमरियागंज पुलिस लगातार शिनाख्त के लिए तरह तरह के तरीके अपना रही है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स लगाया गया ताकि उसकी पहचान हो सके। पड़ोसी जिला में भी फ्लेक्स लगवाया है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात महिला के शव की पहचान के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है, फ्लैक्स भी लगाए गए हैं।