फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पराली न जलाने के लिए पुलिस ने किया जागरूक

Thu, 23 Nov 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करते चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी। स्त्रो
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


बिस्कोहर चौकी पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए बुधवार को बिस्कोहर चौकी पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस टीम लमुईया, बसंतपुर, इमिलिया, गदाखौवा, परसोहन, मुड़िला मिश्र, डेगहर आदि गांवों में पहुंची।
टीम में मौजूद हेड कांस्टेबल बजरंग दास यादव, अमरेश पांडेय, अजय यादव व अर्जुन यादव ने लाउडस्पीकर के माध्यम से किसानों को पराली जलाने के खिलाफ सचेत किया। बताया कि पराली जलाने से खेत के जीवाणु नष्ट होते हैं। प्रदूषण होता है और पशुओं का चारा भी नष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने खेतों में पहुंचकर वहां काम कर रहे किसानों से बातचीत की और पराली नहीं जलाने की अपील की। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पराली जलाने पर सख्त रोक है। इसलिए गांवों में खेत तक पहुंचकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अगर कोई किसान पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें