सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शुक्रवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने अपने-अपने चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कार और बाइक सवार की डिकी चेक की गई। वाहन चालकों का नाम और पता नोट किया। साथ ही कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं, इसके बारे में भी जानकारी ली। संवाद