बांसी। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया है। कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले में वारंटी शिवपूजन व करिया निवासी ग्राम लमुही थाना बांसी, श्रवण निवासी सोनखर बडकाडीह थाना बांसी, उमेश निवासी ग्राम रोहुआ थाना बांसी, फैसल निवासी मोहल्ला अकबरनगर थाना बांसी, दीपक निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना बांसी, पंकज निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना बांसी, नीरज निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना बांसी पर कार्रवाई की गई है। संवाद