फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक का अपहरण करने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका थाना क्षेत्र के बकैनिया में बंधक बनाकर परिजनों से वसूल रहे थे पैसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर के एक व्यक्ति को अपहरण कर उसका थाना क्षेत्र बकैनिया में बंधक बनाकर फिरौती वसूलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को कब्जे में लेने के साथ ही पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध अपहरण के मामले में केस दर्जकर जेल भेज दिया।
उसका पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली की गोरखपुर जिले के थाना चौरीचौरा के बघाड़ निवासी धनंजय पटेल को कुछ लोगों ने अपहरण कर उसका क्षेत्र के किसी गांव में बंधक बना लिया है। साथ ही उसके परिजनों से मोबाइल फोन पर फिरौती मांगी जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर सदर एसओ सतीश कुमार सिंह व उसका एसओ दिनेश कुमार सरोज महिला थाना एसओ मीरा चौहान व सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उसका थाना क्षेत्र के खैरा गांव में छापेमारी कर आरोपी सतीश यादव को पकड़ लिया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसका राजा के बगल ग्राम बकैनिया से एक अर्द्धनिर्मित मकान से अपह्रत को सकुशल बरामद किया। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल उसका बाजार थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के खैरा टोला निवासी विकास यादव, महुआ गांव निवासी चंद्रमौली मिश्र व सरौली गांव के डोमिनगढ़ टोला निवासी मुहम्मद अयुब को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक, छह मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन



नौकरी के नाम वसूले थे पांच-पांच लाख
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का कहना था कि सतीश के कहने पर धनंजय पटेल के खाते में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ दिन पहले पांच-पांच लाख भिजवाया गया था, जिसे वह नहीं दे रहा था। इस कारण उन्होंने रुपये वसूलने के लिए धनंजय पटेल का 19 फरवरी को अपहरण कर निर्जन स्थान पर एक मकान में बंद कर उसके सगे संबंधियों को फोन कर पैसे वसूल कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें