बिस्कोहर। धनतेरस व दीपावली पर्व के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से त्रिलोकपुर थाना व बिस्कोहर चौकी पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों, बस पर पहुंचकर वाहनों की गहनता से जांच की। बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार दोपहर को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में बिस्कोहर चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी अपने टीम के अजय यादव, अर्जुन आदि के साथ नगर के प्राइवेट बस अड्डा, मुख्य कस्बा, पुराना बैंक रोड, चौक बाजार, परशुराम तिराहा, घुरूहू तिराहा के आसपास व बर्तन, सराफा आदि दुकानों के पास खड़े वाहनों की सघनता से जांच की। संवाद