फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टुकड़ों में यात्रा से ढीली हो रही जेब

Sat, 17 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर से सिद्धार्थनगर मुख्यालय आने के लिए चार जगहों पर साधन बदलना पड़ता है। जिससे लोगों को कई गुना किराया देना पड़ता है। जबकि रोडवेज की बस चलाने के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिस्कोहर क्षेत्र के लोगों को कई कार्यों से मुख्यालय आना-जाना रहता है। जबकि कोर्ट व मेडिकल कॉलेज में दवा करवाने जाने के लिए लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में लोगों को आने जाने में ही समय बीत जाता है। और कार्य भी पूरा नहीं हो पाता है। बिस्कोहर से चलने वाले यात्रियों को सबसे पहले इटवा आना पड़ता है। उसके बाद रानीगंज तक ऑटो से जाना पड़ता है। इससे वहां से बस मिलने की उम्मीद रहती है। लेकिन सुबह व शाम में बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। वहीं देर शाम होने पर लोगों को यात्रा करने में सबसे अधिक परेशानी होती है। लोगों को वाहन बुक करके यात्रा करने के लिए जाना पड़ता है। क्षेत्र के गौतम, अमर, घूरहू, रामजीवन ने बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सभी बंद रूटों पर बस संचालन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही बंद रूटों पर बस का संचालन किया जाएगा।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें