फोटो-
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों व अभिभावकों मतदान की शपथ दिलाई। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि सभी खिलाड़ियों व अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कहा गया कि 25 जून को सभी मतदाता राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान जरूर करें। इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी, राजलक्ष्मी चौधरी, विपिन त्रिपाठी, सुमन सिंह, एलके पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद