फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीले मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
जोगिया के महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गीले मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

जोगिया में हुई विद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
सिद्धार्थनगर। महात्मा गौतम बुद्ध उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जोगिया में बुधवार को आयोजित विद्यालय स्तरीय जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में गीले मैदान में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। नम मौसम में जीत के लिए दम दिखाने की बारी आई तो खिलाड़ियों ने कीचड़ में सन जाने की परवाह नहीं की। बारिश बंद होने के बाद दोपहर एक बजे प्रतियोगिता शुरू हुई।
प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में किसान इंटर कॉलेज सिक्टा और रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी की टीम अंतिम दौर में पहुंच गई थी। इस वर्ग में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। 19 वर्ष आयु के बालिका वर्ग में तिलक इंटर कॉलेज बांसी, किसान इंटर कॉलेज सिक्टा, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी एवं जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्ष आयु के बालक और बालिका वर्ग में मेजबान महात्मा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज जोगिया और किसान इंटर कॉलेज सिक्टा की टीम अंतिम दौर में प्रवेश कर चुकी थी। क्रीड़ा प्रशिक्षक रत्नेश कुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक कमला साहनी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें