जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बालक व बालिका की पैदल चाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को लंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें दो ग्रुप को बनाकर जोर आजमाइश हुई। विजेता बालक टीम में शिवांग पांडेय, अमिंताशु चौधरी, आर्या राव व बालिका टीम में गीता, प्रिंसी, गुड़िया वर्मा की टीम ने जीत दर्ज की।
इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी,सुमन सिंह, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, सोनू गुप्ता, कमलेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद