सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित बैठक में ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त शाम 4 बजे सम्मान समारोह करने का निर्णय किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उभरते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।